नारियल की बर्फी एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। आप अगर नारियल खाना पसन्द करते हैं तो आपको ये मिठाई बहुत पसन्द आएगी। यह बर्फी कच्चा नारियल या सूखा नारियल का उपयोग करके बनाया जा सकता है। नारियल बर्फी आप किसी भी त्यौहार पर घर पर आसानी से बना सकती हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। तो आप भी बनाइये घर पर नारियल की बर्फी।
सामग्री:
- ताजा नारियल – 1
- दूध – 1 कप
- शक्कर – 1 कप
- घी – 1 चम्मच
- इलायची – 2-3
विधि – How To Make Fresh Coconut Barfi
- सबसे पहले हम ताजे नारियल को फोड़कर उसके ऊपर का छिलका निकाल देंगे और उसे बारीक़ काटकर मिक्सर जार में पीस लेंगे।
- अब एक पैन को गैस पर गर्म होने रखेंगे।
- अब उसमे नारियल, दूध और शक्कर डालेंगे और चलाते हुए पकाएंगे।
- जब यह थोड़ा गाढ़ा हो जायेगा तो इसमें घी और इलायची पाउडर डालेंगे।
- इसे थोड़ी देर और लगातार चलाते हुए पकाएंगे।
- जब यह जमने जैसा हो जायेगा तो यह पैन में चिपकेगा नहीं और गुंथे हुए आटे की तरह हो जायेगा।
- अब एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कर देंगे और उसमे नारियल का मिश्रण डालकर जमा देंगे।
- जब यह ठंडा हो जायेगा तो इसे काटकर निकाल लेंगे।
- ताजा नारियल की बर्फी सर्व करने के लिए तैयार है।